Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2024

अप्रैल का महीना

अप्रैल का महीना थोड़ा नर्म थोड़ा गर्म सन्तरा भी मिलता है और आम भी गोभी भी और भिंडी भी गरम पानी से नहाते है और कार में ऐसी चलाते हैं नए साल के प्लान बनाते हैं  बीते साल के बही खाते टटोलते हैं  अप्रैल का महीना थोड़ा नर्म थोड़ा गर्म ऐसे ही एक साल  काफी गरम था  अप्रैल का महीना  अस्तित्व पिघला  पहचान पिघली  आमदनी पिघली  लावा ही लावा था सब तरफ  महीने बीते जलते जलते...  फिर इस लावे में कुछ रंग मिलाए  कुछ हिम्मत जुटाई  कुछ इरादे किए  कुछ मदद मांगी  काफी तपस्या की  काफी कुछ त्यागा  इस अप्रैल के महीने से शुरुआत हुई एक नए सफर की  मालूम नहीं था तब क्या अंजाम होगा  सही गलत, अच्छा बुरा कौन जाने  बस रंगों के साथ उधेडः-बुन में लग गए  कभी जद्दोजहद, मायूसी, नाकामयाबी  कभी पुरूस्कार, तारीफ और छोटी छोटी खुशियां  कई पड़ाव पार किये...  आज इस अप्रैल के महीने में  आज ही के दिन  पंद्रह साल पूरे हुए  उस पिघलती दोपहर के  जब ज्वालामुखी फटा था  और लावा बहा था  वहाँ आज एक नयी दुनिया बस गई  कुछ घटनाये जिंदगी  बदल देती हैं...  सालों बाद पता चलता है...  अच्छा हुआ या बुरा  आज हम कह सकते हैं  गरम अप्रैल के महीने  में एक