Skip to main content

अब तो बरसो...

कब से भरे हुए थे बादल
आखिर हार कर बरस ही पड़े

मन अब भी समेटे हुए है सब कुछ
बाँध की दीवार हो जैसे बाढ़ को थामे....

न रोक इस बरसात को, ए मन
न डर तू, कि भीग जाएगा

वो सावन ही कैसा
जिसमे तन और मन ना भीगे

शुभ्रा, जुलाइ 28, 2009

Comments

mohammad ahsan said…
i really like this soft soft poetry. how very romantic!!
Ashutoshpb said…
और अगर बाढ आ भी जाये तो बह जाना ही अच्छा, ज़िन्दगी संभल लेगी सब को !
Anonymous said…
क्या खूब तारीफ की है बरखा रानी की!!

Popular posts from this blog

मेरी टेबल पर एक डब्बा है

मेरी टेबल पर एक डब्बा है जिसमें बहुत सी टूटी हुई चीजें हैं फ्रिज मैगनट, पेन, झुमके, खिलौने आदि वो वहां इसलिए हैं कि उन्हें जोङना है कमबख्त वक्त ही नही मिला इस के लिए। फिर कल डब...

"Love you" doesn't mean love anymore!!

We live in strange times what is seen is never shown what is heard, never said what is felt is not what's expressed "Love you" doesn't mean love anymore "hate you" doesn't mean hate either "sorry" is no longer a regret "thank you" no more an expression of gratitude "I am ok" never means things are alright and nothing is well in "I am well" and "all is well" "nice" no longer is so nice, and "that's ridiculous" may not be that bad A lifetime is spent deciphering meanings Reading between the lines and looking beyond the words Is a skill essential straightforward conversations are rare and life status always complicated... ...because We live in strange times...here "Love you" doesn't mean love anymore!! (c) shubhra December 24, 2015

अप्रैल का महीना

अप्रैल का महीना थोड़ा नर्म थोड़ा गर्म सन्तरा भी मिलता है और आम भी गोभी भी और भिंडी भी गरम पानी से नहाते है और कार में ऐसी चलाते हैं नए साल के प्लान बनाते हैं  बीते साल के बही खाते टटोलते हैं  अप्रैल का महीना थोड़ा नर्म थोड़ा गर्म ऐसे ही एक साल  काफी गरम था  अप्रैल का महीना  अस्तित्व पिघला  पहचान पिघली  आमदनी पिघली  लावा ही लावा था सब तरफ  महीने बीते जलते जलते...  फिर इस लावे में कुछ रंग मिलाए  कुछ हिम्मत जुटाई  कुछ इरादे किए  कुछ मदद मांगी  काफी तपस्या की  काफी कुछ त्यागा  इस अप्रैल के महीने से शुरुआत हुई एक नए सफर की  मालूम नहीं था तब क्या अंजाम होगा  सही गलत, अच्छा बुरा कौन जाने  बस रंगों के साथ उधेडः-बुन में लग गए  कभी जद्दोजहद, मायूसी, नाकामयाबी  कभी पुरूस्कार, तारीफ और छोटी छोटी खुशियां  कई पड़ाव पार किये...  आज इस अप्रैल के महीने में  आज ही के दिन  पंद्रह साल पूरे हुए  उस पिघलती दोपहर के  जब ज्वालामुखी फटा था  और लावा बहा था  वहाँ आज एक न...